Header Ads Widget

कोचिया का पौधा कैसे लगाये || How to grow Kochia Plant

 कोचिया का पौधा कैसे लगाये 


गर्मियों के महीने मे जब तेज़ हवाएँ हम सभी का जीना बेहाल कर रखा होता है , एक पौधा ऐसा होता है जो हमे हरी भरी राहत देने का काम करता है , जी हाँ हम कोचिया की बात कर रहे हैं ।

 

यह पौधा अपने हरे भरे होने के कारण पसंद किया जाता है , यह वार्षिक  प्लांट है और हर साल इसको दुबारा लगाना पड़ता है।

 

इसमें घनी पतली पत्तियाँ निकलती हैं और धीरे धीरे पौधा एक ओवल  शेप ले लेता है आप जीतने भी पौधे लगाएंगे सभी लगभग एक ही शेप और आकार मे बढ़ेगे करेंगे , इसीलिए यह कार्यालयों, पार्कों या बंगलों मे गलियारों के दोनों तरफ भी बड़ी संख्या मे लगाया जाता है ।

 

अपने फूल साइज़ मे आने के लिए इसे बीज लगाने के बाद 80 से 100 दिन लग जाते हैं ।

 

मिट्टी कैसी तैयार करें


जमीन में लगा रहे हैं तो जमीन को अच्छे से 1 फुट तक फावड़े से गुड़ाई कर लें , मतलब पूरी क्षेत्र जहां इसे लगाना है वो मिट्टी भुरपुरी और पोरस हो जाए ताकि जड़ों को फैलने का पूरा स्थान मिल जाए।

 

मिट्टी में अच्छी मात्र में गोबर की खाद भी मिला लें जिससे पत्तियाँ घनी और सेहतमंद बनी रहे  ।

 

गमले मे लगाने के लिए गार्डेन की मिट्टी , कोकोपीट और गोबर की खाद को बराबर हिस्से मे मिलकर लगाएँ । एक पौधा लगाने के लिए कम से कम 8-10 इंच का गमला बढ़िया रहेगा जिसमे तली मे 3-4 होल अवश्य कर लें ।

 

धुप 


इसके लिए 3-4 घंटे की सीधी  धूप और फिर छायादार धूप मिले तो सबसे अच्छा रहता है। वैसे तेज़ धूप मे भी इसे दिक्कत नहीं होती है ।

 

पानी


गर्मियों मे हरियाली बनी रहे और पत्तियाँ सूखने न लगे इसके लिए काफी मात्रा में पानी की आवश्यकता रहती है ।

 

अप्रैल के बाद गर्मी में दिन मे 2 बार पानी देने की जरूरत पड़ सकती है ।


जरूरी टिप


अगर गमले मे 5-10 पौधे लगाना हो तो छोटे पौध नर्सरी से ही ले आयें , पौध मार्च –अप्रैल से मिलना शुरू हो जाता है और 5 रु तक मिल जाता है ।

 

अगर पार्क या बड़े lawn या गमले मे ही ज्यादा संख्या मे कोचिया लगाना हो तो ऑनलाइन कोचिया के बीज मंगा लेना सही रहेगा जिससे आप खुद ही बीज से उगा ले और मई माह तक ट्रांसप्लांट कर लें ।

 

अगस्त के आसपास कोचिया का जीवनकाल पूरी तरह से समाप्त हो जाता  है और उसमें से लाल रंग के फूल आने लगते हैं जो इशारा करते हैं कि अब पौधे का जीवन पूरा हो गया है और फिर फूलों से बीज निकाले जा सकते हैं ।

 

आपको यह जानकारी कैसी लगी हमे कमेन्ट करके जरूर बताएं , और नीचे दिये गए like बटन को जरूर दबाएँ , धन्यवाद ।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Jade Plant को कटिंग से कैसे लगाए || How to grow Jade Plant easily by cutting