Header Ads Widget

Day Blooming Flowers || दिन में खिलने वाले फूल

 

दिन में खिलने वाले फूल || Day Blooming Flowers 


सुबह के समय खिले हुए फूल सभी को अच्छे लगते है एवं यदि बात आपके घर के गार्डन की हो तो खिले हुए फूल होना अनिवार्य है|

सभी फूलों के खिलने का समय अलग-अलग होता है| कुछ फूल सुबह के समय खिलते है, जबकि कुछ दोपहर के समय, जबकि कुछ फूल रात के दौरान खिलते है| यहाँ हम दिन के समय खिलने वाले फूलों के बारे में जानकारी देंगे|



स्वीट वील्लीयम्स Sweet Willams

इस फूल का वनस्पतिक नाम DIANTHUS BARBATUS है एवं इसके फूल दिन के समय खिलते है| फूलो की निचली परत सफेद होती है एवं इसकी विभिन्न प्रजातियाँ पाई जाती है| यह अलग-अलग रंगों में उपलब्ध होते है एवं इस पौधे का प्रयोग स्वास्थ्य हेतु किया जाता है|




पेटून्या Petunia Plant

यह फूल दिखने में काफी आकर्षक एवं सुंदर लगता है| गहरे लाल रंग एवं तिकोनी पत्तियों के कारण लोग इसे अपने गार्डन में लगाना पसंद करते है| पूरे संसार में इसकी 20 से अधिक किस्मे पाई जाती है|




गुलदाउदी Chrysanthemum

लम्बे समय तक यह पौधा हरा-भरा एवं फूलों से लदा रहता है एवं यदि आप फूलों से काफी प्रेम करते है तो इसे कभी नजरंदाज़ नहीं करेंगे| यह विभिन्न रंगों में उपलब्ध रहता है साथ ही इसकी देखभाल भी कम करनी पडती है|




गेंदे का फूल Marigold Flower

सूरजमुखी परिवार से सम्बन्ध रखने वाला यह फूल लगभग हर जगह देखने को मिलता है| इसका वनस्पतिक नाम TAGETES ERECTA है| पीले-नारंगी रंग के इसके फूल दूर से ध्यान आकर्षित करते है एवं समूह में खिले हुए काफी सुंदर लगते है|




ज़िनीअ Zinnia or Xenia Flower

यह पौधा डेज़ी एवं सूरजमुखी का मिलाजुला फूल है जो लम्बे समय तक खिला रहता है| इस पौधे को काफी रोशनी एवं पानी की आवश्यकता होती है एवं दिखने में भी सुंदर लगता है| यह पौधा 10 से 100 सेमी. तक लम्बा हो सकता है एवं इसके फूल दिन के समय खिलते है|




टेकोमा स्टेन Tecoma Stan Plant

इस पौधे को येलो बेल्स या येलो एल्डर के नाम से भी जाना जाता है| इसके फूलों का रंग चमकीला पीला होता है एवं इसकी पत्तियां आगे से तीखी एवं हरी होती है| यह पौधा छोटे कीटों एवं पक्षियों को अपनी ओर आकर्षित करता है एवं इसके फूल दिन के समय खिलते है|



 

मोर्निंग ग्लोरी Morning Glory Plant

जैसे के नाम से स्पष्ट है, इस पौधे के फूल सुबह के समय खिलते है जो शाम तक खिले रहते है| साधारणतः यह नीले या बैंगनी रंग में उपलब्ध होता है किन्तु स्थान एवं दिशा बदलने पर इसके आकार एवं रंगत में अन्तर आना स्वाभाविक है|




गज़ानिया डेज़ी Gazania Daisy

गुलाबी, पीले, एवं नारंगी रंग के इसके फूल दिन के समय खिलते है जो दिखने में बहुत आकर्षक लगते है| इस पौधे के फूलों को खिलने के समय धूप की आवश्यकता होती है| रात के समय इसके फूल अपने आप बंद हो जाते है|




डॉग फ़्लॉवर Dog Flower 

इस पौधे को भारत में अधिकतर देखा जा सकता है एवं इसका नाम इसकी बनावट के अक्रन रखा गया है| इसके फूल डॉग के जबड़े के जैसे खुलते एवं बंद होते है| यह विभिन्न रंगों में पाया जाता है एवं इसके फूल अधिकतर दिन के समय खिलते है|घर में सजाने के लिए इनका इस्तेमाल किया जाता है एवं गमले में लगाने पर ये फूल अच्छे लगते है|




डहलिया का फूल Dahlia Flower

डेहलिया के 42 से अधिक किस्मे मौजूद है एवं हरेक फूल दिखने में काफी सुंदर लगता है एवं ये लम्बे समय तक खिले रहते है| यह अनेक रंगो एवं आकार में उपलब्ध रहता है| इसे खिलने के लिए धूप की जरूरत पडती है| किसी समय में डेहलिया को मेक्सिको का नेशनल फूल घोषित किया गया था| इनके अधिकतर फूलों में खुशबू नहीं होती एवं इनका प्रयोग गार्डन में या कही भी सजावट के लिए किया जाता है|


 तो दोस्तों अपना बहुमूल्य समय देने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद. इस ब्लॉग/वीडियो को लाइक, शेयर करके आप हमारा मनोबल बढ़ा सकते है. दोस्तों आप हमारे ब्लॉग/वीडियो को मिस नहीं करना चाहते है तो कृपया चैनल को सब्सक्राइब कर दे. आपको यह ब्लॉग/वीडियो कैसी लगी हमें कमेंट्स करके जरुर बताएँ. धन्यवाद

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

Jade Plant को कटिंग से कैसे लगाए || How to grow Jade Plant easily by cutting